फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body find in pound

बरुआसागर तालाब में मिला छात्र का शव

Mon, 05 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body find in pound
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : DEHAT
झांसी। बरुआसागर के सिनौनिया फाटक निवासी संतोष सेन के बेटे का शव बरुआसागर तालाब में मिला। किशोर शनिवार की शाम को घर से बिना बताए चला गया था। उसने मोबाइल पर ‘मैं मरने जा रहा हूं, इसके लिए कोई दूसरा जिम्मेदार नहीं है, परिजनों को परेशान न किया जाए’ मैसेज भेजने के दूसरे दिन शव तालाब से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

संतोष सेन बाल कटिंग का काम करते हैं। उनके चार पुत्र हैं। तीसरे नंबर का कार्तिक उर्फ कुच्चन (17) पढ़ाई करता था। शनिवार की शाम चार बजे वह घर से बिना बताए चला गया। थोड़ी देर में बाद उसके दोस्तों ने परिजनों जानकारी दी कि कार्तिक ने मोबाइल पर ‘मैं मरने जा रहा हूं’ का मैसेज डाला है। परिजनों ने जब अपना मोबाइल चेक किया तो उस पर भी वह मैसेज पड़ा था। इस बात को लेकर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला को सूचना पुलिस को दी गई। रविवार की सुबह झरना स्थित तालाब के पास सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे तो उनको एक पट्टी पर मोबाइल व चप्पल रखे दिखे। किसी अनहोनी को जानकर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व उक्त परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कार्तिक के मोबाइल व चप्पल की पहचान कर ली। बाद में गोताखोरों को पानी में उतारा गया। कुछ देर में ही गोताखोरों ने कार्तिक के शव को बरामद कर लिया। मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed