फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughters said as queen... I will not give my Jhansi

रानी बनकर बेटियां बोलीं... मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी

Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Daughters said as queen... I will not give my Jhansi
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई और झांसी के राजा श्रीमंत गंगाधर राव की शादी की 180वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजा-रानी के परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे राजा-रानी की वेश में नजर आए। इस दौरान सभी प्रतिभागी खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

रानी के विवाह स्थल गणेश मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में पचास से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान सिद्धि गोलवलकर ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से गर्व सोनी व गार्गी सोनी रहीं। जबकि, तीसरे स्थान पर हर्षिता अग्रवाल रहीं। निर्णायक मंडल में संध्या साहू व सुरभि मिश्रा शामिल रहीं। इस मौके पर महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर, मनमोहन गेड़ा, उज्ज्वल देवधर, राहुल खांडेकर, अतुल किलपन, रवीश त्रिपाठी, अंकित राय, राजेश साहू, प्रसन्न कानडे, संजीव सरावगी, निधि चंद्रा, संगीता राय, ज्योति, आरती अभ्यंकर, मीना खंडकर, आशुतोष किलपन, अभिषेक जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन डा. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed