फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter not silent to crime francle speak

बेटियां अपराधों पर चुप्पी न साधें, खुलकर बोलें

Sun, 25 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Daughter not silent to crime francle speak
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तेहत इलाइट के पीछे आयोजित महिला शक्तिकरण के कार्यक्रम में महिला?
झांसी। ‘अपराजिता’ के तहत शनिवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बेटियों को ‘गुड टच और बैड टच’ की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इलाइट के पास मलिन बस्ती में संस्था मेरा भारत सेवा मिशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ. फिरोज खान ने कहा कि यदि कोई गलत इरादे से शारीरिक स्पर्श करता है तो इसकी जानकारी परिजनों को दें। किसी भी स्थान पर असुरक्षा का भाव महसूस होने पर परिजनों व पुलिस को जानकारी दें। बेटियां अपराधों पर चुप्पी न साधें, बल्कि खुलकर बोलें। इस मौके पर दीप्ति सिंह, मोहसिन खान, अजय उदैनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेटियों को गलत और सही का अंतर जानना होगा। ये जानकारी परिवार की महिलाएं और स्कूल की शिक्षिकाओं को देनी चाहिए। - मोहिनी सोनी
सरेराह बेटी के साथ कोई छेड़खानी करता है तो अक्सर बचाने के लिए कोई आगे नहीं आता है। समाज को अपनी ये मनोदशा बदलनी होगी। - आयुषी वर्मा
बेटियों को सबल बनना होगा। बेटियां अपने को कमजोर न समझें। अपने पर होने वाले अपराधों पर चुप्पी न साधें, बल्कि खुलकर बोलें। - तान्या कुशवाहा
बेटियों को शुरुआत से ही गुड टच और बेड टच की जानकारी दी जानी चाहिए। इस मसले पर घर में परिजनों को खुलकर बातचीत करना चाहिए। - ऋतिक सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed