फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   daughter-in-law who murdered her mother-in-law in jhansi

सास की हत्यारन बहू के तीन मर्दों से संबंध: पहले पति पर चलवाई गोली, दूसरे की सड़क पर मौत; तीसरे की मां को मारा

Thu, 03 Jul 2025 05:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 05:10 PM IST
सार

परिवार के पास करीब 16 बीघा जमीन है। पूजा आठ बीघा जमीन बेचकर ग्वालियर में बसना चाहती थी। संतोष एवं अजय राजी थे, लेकिन सुशीला तैयार नहीं हुई। पूजा ने अपनी बहन कामिनी के साथ मिलकर सुशीला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

विज्ञापन
daughter-in-law who murdered her mother-in-law in jhansi
फिल्मी है पूजा की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के झांसी स्थित टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में 22 जून को हुई सुशीला सिंह की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी छोटी बहू पूजा और उसकी बड़ी बहन कामिनी उर्फ कमला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि संपत्ति विवाद के चलते सुशीला की हत्या हुई। पूजा ने अपनी बहन को संपत्ति में हिस्सा देने का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। कामिनी ने अपने प्रेमी अनिल के साथ आकर सुशीला को पहले बेहोश किया। उसके बाद गला घोंटकर भाग गए। पूछताह के दौरान पुलिस को पूजा पर शक हो गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया। 

विज्ञापन

ससुर को बड़ी बहू पर था हत्या का शक
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कुम्हरिया गांव निवास अजय प्रताप सिंह की पत्नी सुशीला का शव घर से बरामद हुआ था। ससुर ने बड़ी बहू रागिनी समेत दतिया निवासी आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को घर की छोटी बहू पूजा पर शक हुआ। पड़ताल करने पर मालूम चला कि सुशीला के दो पुत्रों में संतोष ही जीवित है, जबकि छोटे बेटे लाखन की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी पत्नी पूजा भी संतोष के साथ ही रहने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सास नहीं थी जमीन बेचने के लिए राजी
परिवार के पास करीब 16 बीघा जमीन है। पूजा आठ बीघा जमीन बेचकर ग्वालियर में बसना चाहती थी। संतोष एवं अजय राजी थे, लेकिन सुशीला तैयार नहीं हुई। पूजा ने अपनी बहन कामिनी के साथ मिलकर सुशीला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

विज्ञापन

कामिनी अपने ब्वॉयफ्रेंड संग मोटरसाइकिल से पहुंची थी 
22 जून को मोटरसाइकिल से कामिनी अपने ब्वॉयफ्रेंड अनिल वर्मा के साथ पूजा के ससुराल पहुंची। वहां सुशीला अकेले थी। सुशीला विरोध न कर सके, इस लिए दोनों ने पहले उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद, गला घोंटकर भाग निकले। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिरिंज बरामद की है। हत्यारोपी अनिल की तलाश में पुलिस लगी है।

पूर्व पति पर चलवाई थीं गोलियां
सुशीला की हत्या की साजिश रचने वाली छोटी बहू पूजा की कहानी बेहद फिल्मी है। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि पूजा ने पहली शादी ओरछा निवासी रमेश से की थी। किसी वजह से उसका रमेश से रिश्ता निभनहीं सका। इस वजह से दोनों के बीच कलह होने लगी। पूजा के ही परिजनों ने पुलिस को बताया कि विवाद बढ़ने पर पूजा ने रमेश पर गोलियां चलवाई थीं। हालांकि रमेश की जान बच गई।

पेशी के दौरान हुई थी लाखन से मुलाकात
आर्म्स एक्ट के तहत भी पूजा को जेल भेजा गया था। पेशी के दौरान ही उसकी मुलाकात कुम्हरिया निवासी कल्याण उर्फ लाखन से हुई। लाखन पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थे। पेशी पर होने वाली उनकी मुलाकात कुछ दिनों में प्रेम में बदल गई। इसके बाद कल्याण के साथ पूजा लिवइन में रहने लगी, लेकिन कुछ साल बाद कल्याण की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूजा ने कल्याण के बड़े भाई संतोष से शादी कर ली। इस शादी से संतोष की पहली रागिनी नाखुश रहने लगी।

पूजा ने बर्थ डे मनाने के बहाने ससुर पर और पति को बुलाया ग्वालियर 
संतोष का पिता अजय भी पूजा को काफी मानता था। पुलिस का कहना है कि सुशीला की हत्या के दिन पूजा ने बर्थ डे मनाने के बहाने से ससुर अजय और संतोष को अपने पास ग्वालियर बुला लिया।
 

पुलिस का बयान
उसके बाद बहन कामिनी को भेजकर सुशीला की हत्या करा दी। इस मामले में पूजा और कामिनी को जेल भेज चुकी जबकि तीसरे आरोपी अनिल को अभी तलाश रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि अनिल को तलाशने के लिए पुलिस टीम सुराग जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed