फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   datia toll tax relief

गडकरी जी, हर शनिवार और नवरात्र में न वसूला जाए दतिया में टोल टैक्स

Sat, 10 Oct 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
datia toll tax relief
datia toll tax relief
झांसी। दतिया टोल टैक्स में रियायत की आवाज बुलंद होने लगी है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि झांसी, ललितपुर वासियों में दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ में विशेष आस्था है। यहां के लोग आर्थिक रूप से बहुत संपन्न नहीं हैं। इसलिए एक वर्ष तक शनिवार और वर्ष के दोनों नवरात्र में झांसी, ललितपुरवासियों से टोल टैक्स न वसूला जाए। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और एनएचएआई के परियोजना निदेशक राजीव पाठक से भी बात की है।
विज्ञापन

जैन ने पत्र में लिखा है कि दतिया, झांसी और ललितपुर में लोगों का आना-जाना बहुत है। इसका एक प्रमुख कारण पां पीतांबरा मंदिर है। झांसी, ललितपुर के कई आस्थावान लोग प्रतिदिन या फिर हर शनिवार दर्शन के लिए जाते हैं। यहां के लोगों की आय भी बहुत अधिक नहीं है। नवरात्र शुरू होने का बहुत कम समय बचा है। ऐसे में उन्होंने कम से कम एक वर्ष तक हर शनिवार और वर्ष के दोनों नवरात्र के दौरान झांसी में पंजीकृत वाहन (यूपी 93) और ललितपुर में पंजीकृत वाहन (यूपी94) को यह सुविधा देने की मांग की। इसके साथ ही विभिन्न कारणों से रोज दतिया आने जाने वालों को मासिक पास सुविधा देने की बात भी कही है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed