फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   datia me lockdown band rahege maa pitambara ke kapat

दतिया में लॉकडाउन, बंद रहेंगे मां पीतांबरा मंदिर के कपाट

Sat, 10 Apr 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
datia me lockdown band rahege maa pitambara ke kapat
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए दतिया में शुक्रवार की शाम 6 बजे से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है, जो सोमवार को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में भक्तों के लिए मां पीतांबरा मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। शनिवार व रविवार को नियमित रूप से मां के दर्शन करने जाने वाले भक्तों को मायूसी उठानी पड़ेगी। मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह दतिया में भी कोरोना वायरस का संक्रमण रफ्तार पकड़े हुए है। इसके नियंत्रण के लिए दतिया में शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इस अवधि में पीतांबरा पीठ के कपाट भी भक्तों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में सबसे ज्यादा मायूसी उन श्रद्धालुओं को उठानी होगी, जो नियमित रूप से शनिवार या रविवार को मां पीतांबरा व मां धूमावती के दर्शन करने जाते हैं। विदित हो कि धूमावती माई के दर्शन करने जाने वाले तमाम भक्त संकल्प धारण करते हैं कि वे नियमित रूप से 11, 21 या श्रद्धानुसार तय किए शनिवार की संख्या में मां के दर्शन करेंगे। लेकिन, लॉकडाउन और मंदिर के कपाट बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा मायूसी ऐसे श्रद्धालुओं को उठानी होगी।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर की ट्रस्टी अनुराधा शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह 6 बजे लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही दतिया के स्थानीय श्रद्धालु ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। बाहरी जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। ये व्यवस्था कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से बनाई गई है। परिस्थितियां सामान्य होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed