फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dashanans ego was reduced to ashes; truth emerged victorious.

Jhansi News: दशानन का अहंकार हुआ राख, सत्य की हुई विजय

Thu, 22 Oct 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dashanans ego was reduced to ashes; truth emerged victorious.
क्राफ्ट मेला मैदान में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों&nbsp
झांसी। विजयादशमी पर्व मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। महानगर में शहर, सदर बाजार, प्रेमनगर नगरा, सीपरी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन हुआ। दर्शकों ने शानदार आतिशबाजी मुकाबले का आनंद लिया। इससे पहले श्रीराम एवं रावण की सेनाएं भ्रमण को निकलेगी। श्रीराम का विजय तिलक हुआ एवं जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड दशहरा कमेटी झांसी का विजयादशमी महाउत्सव शिल्प मेला मैदान में हुआ। रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जानकी पुरम से राम बरात निकाली गई। दशहरा मैदान में श्रीराम और रावण की सेनाओं में युद्ध हुआ। उत्सव में मुख्य अतिथि विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र, सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, सदर विधायक रवि शर्मा, मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, आईजी आकाश कुलहरी, जिलाधिकारी गौरांग राठी, एसएसपी विकास कुमार, अनुराधा शर्मा, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मुख्य आयोजक-संरक्षक अशोक जैन ने एवं आभार आलोक कनकने ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

आगरा की टीम ने बनाए थे पुतले
लखन लाल गुप्ता, वीरेंद्र राय, व्यापारी नेता राजीव राय, प्रदीप त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, सोमकांत निगम, संदीप सरावगी, महेश रेमंडस, कम्मू तिवारी, अनूप सहगल, राम किशन निरंजन, जीतू सोनी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस बार रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का निर्माण आगरा से आए जवाहर सिंह की टीम द्वारा किया गया। पुतलों की आंखों, मुख और कानों से अंगारे निकलते देखा गया। विशालकाय पुतलों का दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार में आतिशबाजी का प्रदर्शन
श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार के तत्वावधान में जिमखाना मैदान में दशहरा उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा एवं पूनम शर्मा ने श्रीराम का विजय तिलक किया। विशिष्ट अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप जैन आदित्य, दीपनारायण सिंह यादव, रामतीर्थ सिंघल, अनुराधा शर्मा, एडम कमांंडेंट आलोक गुप्ता ने भगवान का तिलक किया। रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। आतिशबाज प्रकाश चंद्र एवं सलीम द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। संचालन शांतनु पांडेय ने एवं आभार विकास खत्री ने व्यक्त किया। कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रकाश पटैरिया, महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता, नरेंद्र कौशिक, राकेश शर्मा, अर्जुन यादव, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, कुंदनलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


प्रेमनगर में हुआ 1100 राउंड की चमक-दमक बिजली का प्रदर्शन
प्रेमनगर नगरा स्थित नीम वाली माता मंदिर के सामने मैदान में श्रीराम लीला प्रेम नाट्य समिति के विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक डाॅ. बाबूलाल तिवारी, मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, अनिल सुडेले आदि ने भगवान श्रीराम का विजय तिलक किया। आगरा व इंदौर के आतिशबाजों के मध्य आतिशबाजी का शानदार मुकाबला हुआ। श्रीराम व रावण की सेनाओं में युद्ध हुआ। रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन हुआ। मुख्य आकर्षण 1100 राउंड की चमक- दमक बिजली का भव्य प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अशोक प्रिय गौतम, सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ नंद तिवारी, राजेंद्र सिंह यादव, मुकेश मिश्रा, आशीष उपाध्याय, रविकांत दुबे, योगेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी ने एवं आभार संदीप साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed