फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dasahara festival celebrate

दशहरा मिलन समारोह में मिले गले, दी शुभकामनाएं

Wed, 28 Oct 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dasahara festival celebrate
झांसी। खत्री सभा झांसी के तत्वावधान में घास मंडी स्थित राम जानकी मंदिर में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अध्यक्ष विजय खन्ना ने कहा कि विजयादशमी के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने असत्य के प्रतीक रावण का वध कर विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में ही हम सभी का हित है। मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष सतीश खत्री ने कहा कि खत्री समाज झांसी द्वारा समाज के हित में कई कार्य किए जा रहे है। इनमें परिचय सम्मेलन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान आदि है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पंडित देवेंद्र त्रिवेदी, दीपक अरोरा, प्रकाश राजवधा, संजय चड्डा, अंकुर बट्टा, गौरव अरोरा, शैलेंद्र टंडन, चंद्र मोहन कौशल, सचिन कंचन, प्रखर सहगल, मोनू कंचन आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव खत्री ने किया।
विज्ञापन

इधर कायस्थ विकास परिषद के कार्यालय में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, मानव श्रीवास्तव, पुनीत खरे, बृजेश खरे, संजात श्रीवास्तव, अंशुल सक्सेना, जिलाध्यक्ष लाला सुनील श्रीवास्तव आदि ने विचार प्रकट किये। इधर बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के कार्यालय में हरविंद कुमार नीरज, मुकेश कुमार, गौरी शंकर, श्यामा भारद्वाज, राजेश आनंद ने मधुर भजन सुनाए। लोगों ने एक दूसरे को पान खिलाकर दशहरा पर्व की शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर अंकुर अग्रवाल, रवीश त्रिपाठी, संजीव कुमार, किशन सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में गायत्री यज्ञ 31 से
झांसी। आर्य समाज मंदिर सदर में हर साल की तरह दीपावली के अवसर पर गायत्री यज्ञ का आयोजन 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक होगा। मंत्री सुदर्शन कथूरिया ने बताया कि यज्ञ सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। 15 नवंबर को पूर्णाहुति व प्रवचन, भजन तथा ऋषि प्रसाद का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed