{"_id":"6add11cfc51f2c821f089f86","slug":"dandiya-took-center-stage-at-the-dussehra-milan-celebration-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-104199-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दशहरा मिलन समारोह में डांडिया की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दशहरा मिलन समारोह में डांडिया की रही धूम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्रामोदय इंटरनेशनल स्कूल एवं जी किड्स प्ले स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विद्यालय सभागार में दशहरा मिलन समारोह एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शुभारंभ विशिष्ट अतिथि ज्योति गुप्ता, करिश्मा गुप्ता एवं प्रिंसी सेठ ने किया। मुख्य अतिथि मिथलेश सिंह सेंगर, प्रबंध निदेशक अरुण गुप्ता, प्रधानाचार्य विष्णु पाराशर, अलका सेठ, प्रगति गुप्ता, पूजा अग्रवाल, ऋषिका सिंह, शिवानी सिंह व नंदनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में डांडिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मुख्य विजेता को पुरस्कृत किया गया। दस महिला प्रतिभागियों को विशेष सम्मान व उपहार प्रदान किए गए।
इस मौके पर योग्य जैन, सुभी बाजा, अंकिता, रश्मि जैन, नेहा जैन, दीपिका गुप्ता, आकांक्षा चौड़ा, विधि, रितु सोनी, वंशिका पहाड़िया, कामिनी, निकिता, प्रियंका, आयुषी, प्रज्ञा, आफरीन, सोनिया, मनीषा आदि उपस्थित रहीं।