फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dandiya night me khuv jma rangh

डांडिया नाइट में खूब जमा रंग

Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
dandiya night me khuv jma rangh
अमर उजाला एवं प्रॉमिस बोट इंवेट के साझा बैनर तले होटल केथ्री रेजिडेंसी में आयोजित डांडिया नाइट म?
डांडिया नाइट में खूब जमा रंग
विज्ञापन

झांसी। वातावरण में पंजाबी गानों की धुन और हाथों में डांडिया स्टिक। ताल के साथ लय मिलाते कदम। वहां मौजूद हर कोई डांडिया का आनंद ले रहा था। महिलाएं, युवतियां एवं युवा गीतों के साथ ताल मिला रहे थे। जो बाहर खड़े थे, वह तालियों संग उनका उत्साह बढ़ा रहे थे, युवतियां नृत्य के साथ स्मृतियां सहेजने के लिए सेल्फी खींच रही थीं।
डांडिया नाइट का आयोजन अमर उजाला एवं प्रॉमिस बोट इंवेट के साझा बैनर तले शुक्रवार को होटल केथ्री रेजिडेंसी में किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं, युवतियां एवं युवा शिरकत करने पहुंचे। इनका उत्साह बढ़ाने को वहां आरजे कशिश एवं मनीषा भी मौजूद थीं। वह अपने खास अंदाज में महिलाओं को डांडिया के फ्लोर पर ला रही थीं। थोड़ी देर में ही माहौल बन गया। उसके बाद एक के बाद गुजराती एवं पंजाबी गानों पर डांडिया नृत्य आरंभ हो गया। थोड़ी झिझक के बाद युवतियों ने भी नृत्य में शिरकत की। गुजरानी गानों पर गरबा के साथ ही पंजाबी गानोें पर युवाओं ने नृत्य किया। वहां मौजूद लोगों ने भी डांडिया का भरपूर आनंद उठाया। तालियों के साथ उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस बीच लकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें पांच प्रतिभागी विजयी घोषित हुए। विजयी कशिश, जया वर्मा, ऋचा, आसमां एवं प्रिया को प्रयोजकों की ओर से गिफ्ट वाउचर दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रयोजक पीसी ज्वैलर्स से अखिलेश चंद्र गुप्ता, रामराजा ज्वैलर्स से गीता एवं रुपिका, बसेरा वेलोसिटी कार से विशाल राय, केथ्री होटल से संजय गुप्ता, प्रॉमिस बोट इवेंट से शोभित सिंह, हरमीत सिंह, अर्जुन दुबे, इशिका चौधरी एवं आदिति भटनागर मौजूद रहे। शनिवार को भी डांडिया नाइट का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed