फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dam gate closed watter leval decrease

बांधों के गेट बंद, बेतवा का जल स्तर नीचे आया

Sun, 18 Aug 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
dam gate closed watter leval decrease
बांधों के गेट बंद, बेतवा का जल स्तर नीचे आया
विज्ञापन

झांसी। बारिश थमने के बाद शुक्रवार की रात ललितपुर के राजघाट बांध से पानी छोड़ना बंद कर दिया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह माताटीला बांध के भी गेट बंद कर दिए गए। इससे बेतवा का पानी का स्तर नीचे आ गया। इससे आसपास के गांव के लोगों को राहत मिली।
पिछले दिनों मध्य प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से ललितपुर का राजघाट बांध लबालब भर गया था। राजघाट अपने पूर्ण जलस्तर 370.90 मीटर के सापेक्ष 369.75 मीटर भर गया था। 15 अगस्त की शाम छह बजे से बांध के 18 गेट में 16 गेट 20 फीट पर खोल दिए गए थे। इससे माताटीला बांध का जलस्तर भी बढ़ गया था। माताटीला का जलस्तर 308.46 मीटर के सापेक्ष 307. 52 मीटर भरने के बाद से पानी छोड़ा जाने लगा था। 15 अगस्त की शाम छह बजे से माताटीला बांध के सभी 23 गेट 20 फीट पर खोलकर 4.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ढुकुवां बांध और पारीछा बांध का भी जल स्तर बढ़ गया था। इन बांधों से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। इससे बेतवा नदी में एकदम से उफान आ गया था। बेतवा नदी से सटे गांवों के लिए पानी आफत साबित होने लगा था। लेकिन, शुक्रवार से बारिश थमी हुई है। इससे बांधों में पीछे से पानी आना बंद हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात राजघाट बांध के गेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद शनिवार की सुबह सवा आठ बजे माताटीला बांध के भी गेट बंद कर दिए गए। बांध में पूर्ण क्षमता 1012 फीट के सापेक्ष 1009.20 फीट पानी रखा गया है। बांधों के गेट बंद होने से बेतवा नदी का जल स्तर भी नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed