फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daily wash hand ill will not near

नियमित तौर पर धोएंगे हाथ, बीमारियां नहीं आएंगीं पास

Fri, 16 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Daily wash hand ill will not near
ग्लोबल हैंड वॉसिंग डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट में हाथ धोते डीएम आंद्रा वामसी व सिटी मजिस्ट्रेट सलि?
झांसी। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारियों और लोगों ने हाथ धोकर स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने हाथ धुलने के तरीके बताए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों सहित ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को साबुन से हाथ धुलने के प्रति लोगों को जागरूक करते रहने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिला आयुक्त प्रशासन आरपी मिश्रा, अपर आयुक्त न्याय पूनम निगम मौजूद रहे। डीएम आंद्रा वामसी ने कलक्ट्रेट प्रागंण में अधिकारिय्रों-कर्मचारियों सहित साबुन से हाथ धोये।
विज्ञापन

बिपिन बिहारी महाविद्यालय में सेवा योजना इकाइयों द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. ध्रुव कुमार अग्रवाल, डॉ. एचडी भारतीय ने सुमनके फार्मूले की जानकारी दी। सामाजिक संस्था उजाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन शिवहरे, राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी में प्राचार्य डॉ. एसएस सिंह ने महत्व बताया। आर्य कन्या महाविद्यालय में पोस्टर, लेख प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अंजू दत्ता, डॉ. निधि अवस्थी, डॉ. रेनू शिवहरे मौजूद रहे। परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा चाइल्ड लाइन टीम ने सखीपुरा मलिन बस्ती में बच्चों के हाथ धुलवाए। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। एसीएमओ डॉ. एनके जैन, डॉ. मनीष खरे, डॉ. विजयश्री शुक्ल मौजूद रहे। एनएसएस बुंदेलखंड विवि द्वारा वेबिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोग्न लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनएसएस के राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा ने तमाम जानकारियां दीं। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में साबुन बैंक की स्थापना की गई। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मिली भट्ट, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. श्वेता पांडे मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। युवा भारत ने हर्बल हैंडवॉश और मास्क बांटे। प्रदेश उपाध्यक्षशिवाली अग्रवाल ने हाथों की सफाई का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed