{"_id":"5f95e3db8ebc3e74f562014f","slug":"cylinder-costly-jhansi-news-jhs1795399139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक में तुरंत लो सिलिंडर, बुकिंग में इंतजार करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक में तुरंत लो सिलिंडर, बुकिंग में इंतजार करो
Mon, 26 Oct 2020 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
LPG gas cylinder
- फोटो : pixabay
जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का खेल जमकर चल रहा है। उपभोक्ताओं को वक्त पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। बुकिंग के पांच-पांच दिन बाद गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। जबकि ब्लैक में तुरंत सिलिंडर मिल रहा है। चाय की दुकानों, हथठेलों और ढ़ाबों पर घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं पूर्ति विभाग और गैस कंपनियां कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए पूर्ति विभाग बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन हालात यह हैं कि कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुकिंग के बाद घर तक सिलिंडर पहुंचने में सात दिन तक लग रहे हैं। गैस एजेंसियों और हॉकरों के गठजोड़ से चल रहे खेल में उपभोक्ता पिस पर रहे हैं। वहीं घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग भी खूब हो रहा है। नियम के मुताबिक व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए 19 किलो का गैस सिलिंडर करीब 1200 रुपये का मिल रहा है, लेकिन इसके प्रयोग जिले में कम ही होता है।
विज्ञापन
वहीं लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर ब्लैक में आसानी से मिल जाता है। वैसे तो घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 630 रुपये तय है। लेकिन चाय की दुकानों, होटल-ढाबों को यह सिलिंडर आठ सौ से लेकर एक हजार रुपये में मुहैया हो जाता है। इसके साथ ही ब्लैक में सिलिंडर की डिलीवरी की सुविधा इतनी तेज है कि फ ोन करने के एक घंटे में सिलिंडर पहुंचा दिया जाता है। जबकि बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद तक सिलिंडर पहुंचते हैं। खुलेआम घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर न तो पूर्ति विभाग और न ही गैस कंपनियां कोई कार्रवाई करती हैं।
विज्ञापन
कहती हैं महिलाएं
हथठेल और ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का जमकर प्रयोग होता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।- आरती
सिलिंडर की बुकिंग कराने पर सात दिन तक सिलिंडर नहीं आता है। ब्लैक में तुरंत सिलिंडर मिलता है।- किरन
होटल और ढाबों पर व्यावसायिक सिलिंडर का ही प्रयोग होना चाहिए। विभाग इस पर कार्रवाई करे।- राधा शर्मा
त्योहार पर गैस सिलिंडर मिलने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। ब्लैक में एक घंटे में सिलिंडर आता है।- सीमा यादव
गैस एजेंसियां और हॉकर मनमानी करते हैं। कई बार सिलिंडर की डिलीवरी का मेसेज आ जाता है, लेकिन सिलिंडर नहीं आता।- अर्चना
त्योहार के मौके पर सिलिंडर के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ती है। सात दिन में डिलीवरी होती है।- रजनी साहू
घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग वर्जित है। इसकी जांच कराई जाएगी। घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।
नीरज कनौजिया, उपायुक्त खाद्य झांसी।