फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cyber theft

बेटे की पढ़ाई के लिए जोड़कर रखे एक लाख 59 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ाए

Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
cyber theft
cyber theft
झांसी। महानगर के सीपरी बाजार क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने बोरिंग कारोबारी के खाते से एक लाख 59 हजार रुपये निकाल लिए। एक साथ रुपये निकलने का मेसेज देख कारोबारी व परिजन घबरा गए। शिकायत लेकर बैंक पहुंचे, जहां उनकी बात सुने बिना चलता कर दिया। बोरिंग कारोबारी दिन भर थाने से लेकर बैंक के ही चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के गोेंदू कंपाउंड मोहल्ला निवासी अनूप कुमार कुशवाहा का बीकेडी से स्टेशन मार्ग स्थित एक प्राइवेट बैंक में खाता खुला है। वह अपने पुत्र जनमेद कुशवाहा की पढ़ाई के लिए पाई-पाई जोड़कर जमा कर रहे थे। लंबे समय के बाद वह खाते में एक लाख 59 हजार रुपये जमा कर चुके थे। 3 जुलाई की दोपहर अचानक मोबाइल पर रुपये निकलने के मेसेज देखकर घबरा गए। मेसेज देखने पर पता चला कि उनके खाते से एक लाख 59 हजार रुपये निकल चुके हैं। पूरी रकम निकलने का मेसेज देखकर उनके होश उड़े गए। आनन-फानन में वह शिकायत लेकर बैंक पहुंचे, जहां उनकी बात सुने बिना ही उनको थाने भेज दिया। सीपरी बाजार निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। सोमवार को पीड़ित को बैंक ले जाकर मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

ग्यारह बार में निकली रकम
बताया गया है कि खाते से ग्यारह बार में एक लाख 59 हजार रुपये निकाले गए। पहली व दूसरी बार में 4,999 रुपये, तीसरी बार में 9 हजार रुपये, चौथी बार में 50 हजार रुपये, छह, सात, आठ, नौ व दसवीं बार में 25-25 हजार व ग्यारहवीं बार में 14 हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed