फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cyber criminal held

पुलिस के हत्थे चढे़ दो साइबर अपराधी

Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
cyber criminal held
cyber criminal held
झांसी। साइबर टीम ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने एक व्यक्ति के खाते से एटीएम कार्ड के जरिए ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने दोनों से चार हजार रुपये व मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2019 में थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित ललितपुर मार्ग निवासी अनिल बख्शी ने साइबर सेल में शिकायत करते हुए बताया था कि उसके भाई अखिल बख्शी के खाते से एटीएम कार्ड के जरिए ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर टीम ने जांच शुरू की। बैंक से डिटेल जुटाने के बाद पता चला कि रकम थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई है। रविवार को साइबर टीम ने इस मामलेे में थाना प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी दिलीप साहू व नितिन जैन को पकड़ा। टीम में साइबर क्राइम निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, आरक्षी भानू प्रताप, नरेश कुमार व मोहम्मद इमरान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed