फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Customers who buy coconut and Diya Gwalin

खील-बतासे, नारियल और दीया ग्वालिन खरीदते रहे ग्राहक

Thu, 04 Nov 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Customers who buy coconut and Diya Gwalin
झांसी। छोटी दिवाली पर बुधवार को महानगर के बाजारों में पूजा का सामान खरीदने वालों की भीड़ रही। बाजार में ग्राहक देर रात तक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर क्षेत्र के मानिक चौक, गांधी रोड, गंधीगर का टपरा, बिसाती बाजार, टकसाल, गुसाई पुरा, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, मालिन का चौराहा, रानी महल के अलावा सीपरी, सदर व प्रेमनगर में बंपर खरीदारी के बाद छोटी दिवाली पर भी बाजार गुलजार बने रहे। बुधवार को ग्राहकों का पूजा का सामान खरीदने पर अधिक जोर रहा। लोगों ने भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की मूर्ति, दीया- ग्वालिन, फल- फूल, मिठाई, खील- बतासे, नारियल, मोमबत्ती, रंगोली बनाने के लिए रंग, शुभ लाभ के स्टीकर, घर सजाने के सामान, आतिशबाजी समेत पूजा के अन्य सामानों की खूब खरीदारी की। वहीं, बाजार के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानें लगने और हाथ ठेलों वालों की वजह से बार- बार जाम लगता रहा। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed