फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crown stolen from temple

दिनदहाड़े मंदिर से सोने का मुकुट व जेवरात चोरी

Sun, 17 Nov 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
crown stolen from temple
crown stolen from temple
झांसी। कोतवाली स्थित लक्ष्मी गेट बाहर महाकाली विद्यापीठ मंदिर में शनिवार दिनदहाड़े ताला तोड़कर बदमाश सोने का मुकुट व जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं, लेकिन उसके हाथ सुराग नहीं लग सका। इस घटना के बाद श्रद्घालुओं मेें भी रोष है।
विज्ञापन

कोतवाली स्थित लक्ष्मी गेट बाहर प्राचीन महाकाली विद्यापीठ मंदिर स्थित है। यहां प्रतिदिन श्रद्घालुओं का आना-जाना लगा रहता है। मंदिर में सुबह 5 से दोपहर 12.30 बजे और शाम को 5 बजे से रात 9 बजे दर्शन करने श्रद्घालु आते हैं। शनिवार की दोपहर दर्शन होने के बाद मंदिर के पुजारी गोपाल त्रिवेदी घर चले गए थे। जबकि, सेवक गोलू महाराज काम के सिलसिले में करीब दो बजे बड़ाबाजार गए थे। दोपहर 3 बजे मंदिर लौटे तो नीचे वालेे हिस्से में विराजमान मां पीतांबरा देवी के मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा देख शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो उनकी प्रतिमा से सोेने का मुकुट व जेवरात गायब थे। यह देखकर वह घबरा गए। उन्होंने तुरंत मंदिर के पुजारी व पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं, चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग भी मंदिर पहुंच गए। सभी ने घटना पर रोष जताया। पुलिस ने मंदिर व उसके इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed