{"_id":"5f96dfa08ebc3e9bcd437ec1","slug":"crowd-surrounded-prv-team-and-beaten-constable-and-home-guard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पीआरवी टीम को लोगों ने घेरा, सिपाही व होमगार्ड को पीटा, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पीआरवी टीम को लोगों ने घेरा, सिपाही व होमगार्ड को पीटा, हमलावर फरार
Mon, 26 Oct 2020 08:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Oct 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सोमवार दोपहर थाना सीपरी बाजार में एक संस्था की दो सदस्याओं के साथ अभद्रता के मामले में मौके पर पहुंची पीआरवी टीम को लोगों ने घेर लिया। सिपाही व होमगार्ड के साथ मारपीट की। जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम में जानकारी दी।
खबर मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक सभी हमलावर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएसपी ने इस मामले में जल्द गिरफ्तारी के निर्देश सीपरी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
दशहरा के पर्व पर एक संस्था की सदस्या अमरदीप व विशाखा कुशवाहा सोमवार की दोपहर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के अठोंदना गांव में झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों का हालचाल लेने पहुंची थीं। यहां एक व्यक्ति उनका वीडियो बनाने लगा। मना करने पर उक्त व्यक्ति ने अभद्रता कर दी।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दी। खबर मिलते ही सीपरी बाजार थाने की पीआरवी नंबर 4288 में तैनात सिपाही शंकर सिंह व होमगार्ड देशराज मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को आता देखकर उक्त व्यक्ति ऑटो में सवार होकर भागने लगा। माजरा जानने के बाद पीआरवी टीम ने पीछा किया।
खोड़न इलाके में पहुंचते ही वह ऑटो से उतरकर बाडे़ में पहुंच गया। पुलिसकर्मी भी पीछा कर बाड़े में पहुंच गए। इसी बीच बाहर खड़े लोगों ने टीम को घेर लिया। विवाद होने के बाद सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। जान बचाकर पुलिसकर्मी गाड़ी छोड़कर पैदल थाने की तरफ भागे।
सूचना मिलते ही सीपरी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिपाही व होमगार्ड को लेकर सभी मौके पर पहुंचे। लेकिन, जब तक सभी हमलावर भाग चुके थे। सिपाही की तहरीर पर सीपरी थाने में मंशाराम, राहुल, अंकित, आकाश समेत नामजद लोगों पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस टीम के साथ मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी। सीपरी पुलिस को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी