फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crowd in trains for Rakshabandhan

रेलवेः रक्षाबंधन पर ट्रेनों में रही भीड़

Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains for Rakshabandhan
झांसी। रक्षाबंधन पर अपने-अपने घर पहुंचने के लिए झांसी से कानपुर, आगरा, बीना व बांदा की ओर आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों से छोटे-छोटे स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर लगी रही। खासकर स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों में महिला यात्रियों ने अपने बच्चों के साथ सफर किया। वहीं, दिल्ली, मुंबई, नागपुर, बंगलूरू से आने वाली ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री में झांसी में उतरे।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रेनों में खासी भीड़ रही। खासकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों से दिल्ली, आगरा, भोपाल, बीना, ग्वालियर जाने वाली यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। दूसरा, रेल मंडल में छोटे- छोटे 50 स्टेशन हैं, जहां अब तक सड़क मार्ग से सुविधा जनक आवागमन नहीं है। इस कारण सैकड़ों यात्रियों को रोजाना यहां से सुबह शाम गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

आम दिनों में तो ठीक है, लेकिन त्योहारों पर इनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। शनिवार को रक्षा बंधन पर अपने घर जाने वालों का यही हाल था। झांसी कानपुर पैसेंजर, झांसी लखनऊ इंटरसिटी, झांसी आगरा पैसेंजर, झांसी बीना पैसेंजर, झांसी बांदा पैसेंजर पूरी तरह भरकर चलीं। यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी में दो अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जगह नहीं मिली
ताज एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, ग्वालियर बरौनी मेल, चंबल, जनसाधारण, लोकमान्य तिलक गोरखपुर, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर, मुंबई से अमृतसर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस में सफर के लिए जगह नहीं मिली। बलसाड़-कानपुर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, हैदराबाद से नई दिल्ली जाने वाली सदर्न एक्सप्रेस ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed