फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Criminal searched police

सूची से बाहर थे कुख्यात, अब आएंगे शिकंजे में

Sun, 12 Jul 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Criminal searched police
अपराधी - फोटो : ??????
झांसी। कानपुर में दबिश के दौरान हुई पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जिले में अपराधियों का रडार पर लेने की तैयारी है। नए सिरे से अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। पुरानी सूची से गायब कुख्यातों कोे नई सूची में शामिल किया जाएगा। टॉप टेन अपराधियों की भी नए सिरे से सूची तैयार होने के बाद पुलिस अधिकारी उनकी निगरानी करेंगे। जल्द ही सूची तैयार कर सभी पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर में हुई घटना के बाद जिले भर के शातिर व कुख्यात अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया गया है। थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों की जानकारियां जुटाने में लग गए हैं। जल्द ही, जानकारियां एकत्रित सूची को अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

टॉप टेन की भी सूची अपडेट होने के बाद शिकंजा कसा जाएगा। टॉप टेन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलेगी। हर माह इनकी अलग से समीक्षा की जाएगी। इसमें इनके जेल में रहने व छूटने से लेकर हर गतिविधि को खंगाला जाएगा। इन सभी के मुकदमों से लेकर घटनाओं की जानकारी भी जुटाई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि सभी की जानकारियां खंगाली जा रही हैं, जल्द ही सूची अपडेट होकर तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed