फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women murder, throw dead body

महिला की हत्या कर शव फेंका

Mon, 01 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
 women murder, throw dead body
murder, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। रविवार सुबह हाट का बाजार में बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ डाक्टरों के पैनल से महिला का पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हाट का मैदान के पास व्यस्त बाजार है। रविवार की सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली तो मैदान में एक बोरा पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने समझा कि उसमें सामान भरा हुआ है, जो कोई छोड़ गया होगा। कुछ देर के बाद बोरे के आसपास कुत्ते मड़राने लगे। कुत्ते उसको खींचकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी बोरा खुल गया। खुलते ही उसमें से गत्ते में लिपटा महिला का शव बाहर आ गया। यह देखते ही दुकानदार चौंक गए। उन्होंने पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके शरीर पर छींटेदार मैक्सी हैं। उसकी मांग में सिंदूर लगा है। गले में मंगलसूत्र, सीधे हाथ में एक अंगूठी व उल्टे हाथ में दो अंगूठी, कानों में कुंडल, पैरों में पायल व बिछिया है। गले पर बने निशान से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। जिस गत्ते से महिला का शव लिपटा था वह साइकिल कंपनी का है, उस पर मैन्युफैक्चरिंग डेट अप्रैल 2016 छपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए फोटो बनवाकर कई जगह पर चस्पा कराए गए हैं। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी होगी। कहीं और हत्या करके महिला का शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed