फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman committed suicide by drinking acid in Jhansi Troubled by family dispute got married eight months ago

झांसी: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने चुनी दर्दनाक मौत, आठ महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 12 Jan 2022 06:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 06:36 PM IST
सार

मृतका के पिता का कहना है कि पिछले तीन महीने से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी। रोजाना होने वाली मारपीट से परेशान होकर बेटी ने पहले एसिड पी लिया।

विज्ञापन
woman committed suicide by drinking acid in Jhansi Troubled by family dispute got married eight months ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में पारिवारिक विवाद से परेशान विवाहिता ने एसिड पी लिया। उपचार के लिए उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी ज्योति (24) का आठ माह पहले कोतवाली के नई बस्ती निवासी युवक से विवाह हुआ था। ज्योति के पिता का कहना है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही ज्योति से एसी एवं कार की मांग होने लगी। जब ज्योति ने परिवार की आर्थिक हालत का हवाला देते हुए इंकार किया तब पति समेत अन्य ससुरालजनों  ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिछले तीन महीने से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी।
विज्ञापन


कहा कि मारपीट एवं रोजाना होने वाली गाली-गालौज से परेशान होकर ज्योति ने दो दिन पहले एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आज सुबह उसकी मौत हो गई। ज्योति के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल से उसका स्त्री धन भी उठा ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed