{"_id":"057288022173bffa72a15eadbb1844c8","slug":"was-to-avenge-the-insult-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमान का बदला लेने को किया था बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपमान का बदला लेने को किया था बलात्कार
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष की एक युवती से बलात्कार करने के आरोपी को नवाबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने अपमान का बदला लेने के लिए युवती से बलात्कार किया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड से बलात्कार के नामजद आरोपी संजय उर्फ छोटू पुत्र बसंत सिंह निवासी कोछाभांवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि कुछ समय पूर्व वह अपनी ससुराल गया था। वहां पर एक युवती ने उसका अपमान कर दिया था। जब उसने विरोध किया तो उसकी चप्पल से पिटाई भी कर दी थी। तब से वह प्रतिशोध के चलते युवती से अपमान का बदलना लेने की फिराक में था। जब उसे कोई मौका नहीं मिला तो उसने योजनाबद्ध तरीके से पत्नी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
इसके चलते उक्त युवती पत्नी का हालचाल लेने घर आने लगी। विगत दिनों युवती बीमार पत्नी को देखने आई थी। मौका पाकर उसने युवती को कमरे में बंद करके बलात्कार किया। मुंह खोलने पर धमकी भी दी। जब इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबाद में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। गिरफ्तार किए गए संजय को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।