फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vivah

बारातियों के हुड़दंग से नाराज दुल्हन का निकाह से इंकार

Mon, 18 Sep 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
vivah
fight, jhansi news - फोटो : demo
बारातियों के शराब पीकर हुड़दंग करने से नाराज दुल्हन ने कठोर फैसला लेते हुए निकाह से इंकार कर दिया। इस पर वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई। दूल्हा पक्ष ने सुलह समझौते का काफी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने फैसला नहीं बदला। पुलिस ने वर पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

नई बस्ती में रहने वाले अलीम के बेटे अहसान की शादी जालौन के भवानीराम मोहल्ले में रहने वाले अब्दुल अजीज की बेटी रोशनी से तय हुई थी। शनिवार को अलीम बेटे की बारात लेकर जालौन पहुंचे। देर शाम सभी बाराती शहर स्थित बलदेव पैलेस पहुंचे। कुछ ही देर में वरपक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर कन्या पक्ष के लोगों से अभद्रता करने लगे। पहले तो लोगों ने उन्हें समझाया, लेकिन बात हद से आगे बढ़ी तो बाराती और घरातियों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

इधर, जब रोशनी को पूरे वाकये का पता चला तो उसने निकाह से इनकार कर दिया। उसके इस निर्णय से दोनो पक्षों में सन्नाटा छा गया। दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार को भी समाज के कुछ संभ्रांत लोग दुल्हन को समझाने में लगे रहे। कोतवाली इंस्पेक्टर महराज सिंह तोमर ने बताया कि बारातियों ने शराब के नशे में दुल्हन पक्ष के लोगों से काफी अभद्रता की है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निकाह का मामला समाज के लोग अपने स्तर से संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed