फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uproar in tampering with the woman at the cinema

महिला के साथ छेड़छाड़ पर सिनेमाघर में हंगामा

Fri, 14 Aug 2015 11:02 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवाबाद थाना क्षेत्र के खिलौना सिनेमाघर में शुक्रवार को दो युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी, जिससे हंगामा हो गया। सिक्योरिटी गार्ड युवकों को समझाने पहुंचा तो वह उसके साथ गुत्थमगुत्था हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खिलौना सिनेमाघर में चल रही ‘दृश्यम’ फिल्म के शाम के शो में दर्शक आनंद ले रहे थे, तभी दो युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इस पर महिला रोती हुई हाल से बाहर आई और मामले की जानकारी सिक्योरिटी गार्ड परशुराम को दी। पीड़ित के साथ दो अन्य महिलाएं भी फिल्म देख रहीं थीं। सिक्योरिटी गार्ड अंदर पहुंचा तो उसने देखा कि उनमें से एक युवक सिगरेट भी पी रहा है। सिक्योरिटी गार्ड ने सिगरेट पीने से मना करने के बाद बाहर आने को कहा। युवकों के बाहर आने पर सिक्योरिटी गार्ड ने विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते वह आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। इधर, खबर लगने पर चीता पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मौका पाकर भाग निकला। पकड़ा गया युवक सैंयर गेट व दूसरा युवक मिनर्वा क्षेत्र में रहने वाला बताया गया है। नवाबाद थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed