फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two brothers murderd

ट्रक चालक को सगे भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 06 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ललितपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/ललितपुर। Updated Sun, 06 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
two brothers murderd
murder, lalitpur news - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। ग्राम बरीखुर्द में संपत्ति विवाद में एक ट्रक चालक द्वारा चलाई गई गोली लगने से उसके ही क्लीनर साथी की मौत हो गई। इस दौरान फायरिंग करने वाले ट्रक चालक को भी उसके सगे भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचे डीआईजी, एसपी समेत कई पुलिस अफसरों ने घटना की जानकारी कर कोतवाली पुलिस को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।  
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक ग्राम बरीखुर्द निवासी देवीसिंह के पांच पुत्र हैं। उसका एक पुत्र बाहर रहता है तथा चार पुत्र गांव में रहते हैं। उसके एक पुत्र ट्रक चालक लक्ष्मन सिंह के नाम देवी सिंह के चचेरे भाई निसंतान सुम्मेर सिंह ने गोदीनामा लिखकर अपनी संपत्ति नाम कर दी थी। चाचा की संपत्ति मिलने के बाद से लक्ष्मण सिंह का अपने भाइयों में विवाद चल रहा था। लक्ष्मन सिंह शुक्रवार की रात अपने क्लीनर तेरई फाटक निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र रमेश प्रसाद लोधी के साथ ट्रक लेकर आया था।
विज्ञापन


उनके आते ही लक्ष्मन सिंह के भाई जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान उसका पिता देवी सिंह भी मौके पर आ गया। लक्ष्मन सिंह ने पिता से भी गाली-गलौज की और तमंचे से अपने भाइयों पर फायर कर दिया। गोली उसके क्लीनर साथी शिशुपाल सिंह को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके भाइयों ने लक्ष्मन सिंह को पत्थर एवं लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल, तेरई फाटक चौकी प्रभारी वीरेंद्र स्वरूप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को जिला मुख्यालय भेज दिया। शनिवार सुबह डीआईजी शरद सचान, एसपी मोहम्मद इमरान, एएसपी सुधा सिंह, सीओ क्राइम ब्रांच ओमकार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिंह के चाचा बारीखुर्द निवासी सुम्मेर सिंह पुत्र पूरन सिंह की शिकायत पर राजाभैया, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह पुत्रगण देवीसिंह निवासी बरीखुर्द के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिशुपाल की हत्या के मामले में मृतक लक्ष्मन सिंह को भी नामजद किया है।

पुलिस ने रात में ही घटना स्थल पर दबिश देकर दो हत्यारोपी राजा भैया एवं देवेंद्र सिंह को तेरई फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा एवं एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।


गांव में पुलिस तैनात
तालबेहट (ललितपुर)। एक साथ दो हत्याएं होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सुबह दस बजे तक गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ भी बताने से बच रहा था। बाद में पुलिस अधिकारियों ने गांव में घूमकर लोगों से जानकारी ली तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने रात्रि में दो कांस्टेबलों की तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed