फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two arrested in Assamese smuggling case

असलहा तस्करी में दो गिरफ्तार, आठ तमंचे बरामद

Wed, 05 Jul 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in Assamese smuggling case
gun, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

थाना नवाबाद पुलिस और स्वॉट टीम ने असलहा की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आठ तमंचे और आठ कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा तस्करों द्वारा की गई जांच में कुछ और नाम भी सामने आए हैं।
नवाबाद थाने में सीओ सिटी डा. जंग बहादुर यादव ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए असलहा तस्करों ने अपना नाम थाना सीपरी बाजार के अंबावाय करारी निवासी फिरोज खान और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर बताए हैं।
विज्ञापन

फिरोज खान के कब्जे से .315 बोर के चार तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए। धर्मेंद्र सिंह के पास से .315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर और .32 बोर का एक-एक तमंचा बरामद किया गया। इसके अलावा चार कारतूस भी मिले। \
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी नवाबाद थाना क्षेत्र इलाके के सनफ्रान अशोक सिटी के पास से की गई। वह तमंचों की सप्लाई देने के लिए किसी के इंतजार में खड़े हुए थे।

एक तमंचे पर चार हजार का मुनाफा
पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह एक तमंचा एक हजार रुपये में खरीदते थे और उसे पांच हजार में बेच देते थे। प्रत्येक तमंचे पर चार हजार रुपये का मुनाफा होता था। उन्होंने बताया कि वह दतिया जिले के धीरपुरा निवासी रामपाल गुर्जर से तमंचे लाते थे और नगरिया कुआं निवासी बंटी गुर्जर के माध्यम से बेचते थे।

इन्होंने किया गिरफ्तार
असलहा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश चौहान, नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, मनोज, बृजमोहन यादव व सर्वेश कुशवाहा शामिल रहे। वहीं नवाबाद थाने की टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्रा, उप निरीक्षक विकास सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, देव कुमार और राकेश कुमार शामिल रहे।


मुंबई तक फैले हैं तार
असलहा तस्करों के तार मुंबई तक फैले हुए हैं। असलहा तस्करों की तलाश में रविवार को मुंबई पुलिस झांसी  आई थी। यहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। लेकिन, मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आए थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुंबई में एक बदमाश पकड़ा गया था। उसके पास से असलहा बरामद किए गए थे। पूछताछ में उसने बताया था कि यह असलहा उसने झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ के दो-तीन लोगों से लिए हैं। इन युवकों की तलाश में मुंबई पुलिस झांसी आई थी। लेकिन, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed