फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   truck clash car 9 killed in road accident

ललितपुर-सागर हाइवे पर हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार 9 लोगों की मौत

Thu, 22 Nov 2018 01:46 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 22 Nov 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
truck clash car 9 killed in road accident
road accident - फोटो : demo

बुधवार की सुबह ललितपुर सागर हाइवे पर मध्यप्रदेश के मालथौन के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार नौ लोगों की मौत हो गई। सभी लोग फलदान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सागर जा रहे थे। सभी लोग शहर क्षेत्र के गोविंद नगर व जुगपुरा मुहल्ले के निवासी हैं। 

विज्ञापन


मुहल्ला गोविंद नगर निवासी प्रकाश साहू (62) पुत्र मोती लाल अपने मामा के लड़के की पुत्री दीक्षा की गोदी व फलदान समारोह में शामिल होने के लिए अपने छोटे भाईयों के पुत्र शुभम साहू (15), महेन्द्र (12) पुत्रगण रामस्वरूप, अंकित (25) पुत्र मुरारीलाल एवं मुहल्ले के बब्लू साहू (50) पुत्र रज्जू साहू, परी (5) पुत्री अनिल साहू अपने भाई अनमोल व पिता अनिल, मुहल्ला जुगपुरा निवासी भारती पत्नी हरनारायण साहू उम्र 28 वर्ष, मध्यप्रदेश के जिला मालथौन के पटला निवासी योगेश (17) पुत्र कढ़ोरे सहित अन्य लोगों के साथ कार से समारोह में शामिल होने के लिए सागर जा रहेे थे।
विज्ञापन


तभी नेशनल हाईवे स्थित मालथौन से करीब तीन-चार किलोमीटर दूर हाईवे पर निर्माण कार्य चलने के कारण हाईवे को वन वे कर दिया गया था। इसी बीच वनवे होने के कारण ट्रक ने सामने से चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्वेरा गाड़ी हाईवे से नीचे जा गिरी। इससे वाहन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से टवेरा से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सागर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक ही परिवार में चार लोगों की मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से मुहल्ला गोविंद नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मध्यप्रदेश की पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके से लोहे के सरियों से भरा ट्रॉला जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में गोविंद नगर निवासी प्रकाश साहू, बबलू, शुभम 15, महेंद्र 12, परी 5, अनमोल 7, भारती, योगेश 14, अंकित साहू 25 और घायलों में अनीता पत्नी रामस्वरूप साहू 36, दीपिका पत्नी अनिल साहू 28, अनिल पुत्र 12 लाल साहू, 31 ऋषि पुत्र हरिनारायण 25, राजपत्र हरिनारायण 12 वर्ष है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया डंपर और एक कार के ड्राइवर तेज रफ्तार के कारण साइड नहीं दे पाए और भिड़ंत हो गयी। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें कई लोग फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed