फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train passenger stabbed

ट्रेन में यात्री पर चाकू से हमला

Sat, 28 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Train passenger stabbed
झांसी। कुशीनगर एक्सप्रेस में मामूली विवाद में वेंडर ने यात्री पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंची यात्री की मां को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी वेंडर पारीछा स्टेशन पर उतरकर भाग निकला। आरपीएफ आरोपी वेंडर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 11015 डाउन कुशीनगर एक्सप्रेस में अजय पाल सिंह पुत्र जगतपाल सिंह परिजनों के साथ यात्रा कर रहे थे। आरक्षित टिकट कंफर्म न होने के कारण वह एक स्लीपर कोच के दरवाजे पर बैठे हुए थे। ट्रेन जब झांसी से चिरगांव की तरफ बढ़ रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच वेंडर लाखन सिंह पुत्र राज बहादुर निवासी फतेहपुर को यात्रियों के बैठे होने के कारण दूसरे कोच में जाने में परेशानी हो रही थी। एक-दो बार निकलते समय वेंडर की बाल्टी भी यात्री से टकरा गई। इस पर यात्री ने वेंडर से ठीक से बाल्टी निकालने को कहा तो वह झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, वेंडर नशे में था, इस कारण वह हाथापाई पर उतर आया और पास रखे चाकू से यात्री पर हमला कर दिया। चाकू लगने से यात्री की हथेली कट गई। इस बीच बेटे को बचाने आई मां माया सिंह (65) को वेंडर ने धक्का देकर गिरा दिया। ट्रेन के पारीछा स्टेशन पर रुकते ही वह भाग निकला।


इधर, कोच में शोर सुनकर पारीछा स्टेशन मास्टर ने अप्रिय घटना की आशंका पर झांसी कंट्रोल को सूचना दी। आरपीएफ ने ट्रेन में चल रहे स्क्वॉड को अवगत कराया गया। स्क्वायड ने एस-7 कोच में पहुंचकर भागे वेंडर के साथी एक दूसरे वेंडर को पकड़ लिया। ट्रेन के उरई स्टेशन पहुंचने पर घायल यात्री का उपचार कराया गया। उधर, झांसी से आरपीएफ उपनिरीक्षक नंदलाल वर्मा, एएसआई हरीराम यादव आदि जवानों ने पारीछा स्टेशन पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed