फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tractor trolly run like yamraj

मौत बनकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर ट्रालियां, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

Fri, 07 Dec 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Fri, 07 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
tractor trolly run like yamraj
मौत बनकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर ट्रालियां - फोटो : अमर उजाला
दिन हो या रात, हाइवे पर चौतरफा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली मौत बनकर दौड़ रही हैं। न इन पर  रिफ्लेक्टर लगे हैं और न रेडियम। बिना लाइसेंस के अधिकांश लोग इनको दौड़ा रहे हैं। किशोरों को भी ट्रैक्टर की कमान सौंप दी जा रही है। यही कारण है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस ओर यातायात विभाग अनदेखी करता रहता है। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद एसएसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में दस से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान काटे।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार की रात थाना सीपरी बाजार के गांव बूढ़ाभोजला स्थित हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही पांच की मौत हो गई थी, जबकि ग्यारह लोग घायल हो गए थे। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोगों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर और रेडियम भी नहीं लगे थे, जो हादसे का बड़ा कारण बने। वहीं, ट्रॉली में मानक से अधिक सवारियां भी बैठीं थीं। मौके पर चालक के पास लाइसेंस तक भी नहीं मिला था। इस घटना के बाद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सभी थानेदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा और यातायात प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने दस से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए। बताते चलें कि नगर में लंबे समय से ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं, जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। ट्रॉलियों में बैक लाइट न होने से रात में पीछे चलने वाले लोगों के साथ हादसे की संभावना रहती है। अब सर्दी बढ़ने के साथ दुर्घटना का अंदेशा अधिक बना रहेगा।
विज्ञापन


फिटनेस प्रमाण पत्र भी नहीं
आरटीओ द्वारा वाहनों के लिए फिटनेस और परमिट जारी किए जाते हैं, लेकिन शहर में चल रहे अधिकांश ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं हैं। वह बिना प्रमाणपत्र के ही अपने वाहन रोड पर दौड़ रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। इस वजह से विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे कई वाहनों पर नंबर तक नहीं लिखे होते है। सुरक्षात्मक मापदंड पर भी यह खरे नहीं उतर रहे हैं। इन वाहनों में बैक लाइट तक नहीं है, हेडलाइट भी खराब रहती हैं। अपरिपक्व लोगों के हाथ में इनकी कमान होती है। यह अंधाधुंध तरीके से गाड़ियां चलाते हैं। खास बात यह है कि अधिकांश के पास लाइसेंस भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को ऐसे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही रात के समय ऐसे वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

पुलिस विभाग के साथ हमारी टीम ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए एक संयुक्त टीम का गठन भी किया गया है।
ओपी सिंह, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed