फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three-year-old child rape No written report of

तीन वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म की नहीं लिखी गई रिपोर्ट

Fri, 27 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old child rape No written report of
झांसी। यूं ही पुलिस की छवि जनता के बीच खराब नहीं। यह हकीकत है कि छोटे-मोटे मामले में तो दूर गंभीर अपराध तक के मामलों की सुनवाई पुलिस नहीं करती। इस बात की पुष्टि होती है आईजी के ‘एक नंबर भरोसे का’ पर आने वाली शिकायतों से। पूंछ के एक गांव में तीन वर्ष के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्चे को लेकर परिजन थाने पहुंचे मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


पूंछ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने ‘एक नंबर भरोसे का’ पर शिकायत करते हुए बताया कि उसके तीन वर्ष के नाती के साथ तुलाराम ने खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। नाती को लेकर वह थाने पर पहुंचे, जहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की गंभीरता को देख आईजी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालक से दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रेमनगर के इसाई टोला निवासी विजय राज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महेश पाल के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की और 20 लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार करके जेल भेजा। गरौठा के गांव दुरखरू निवासी बृजनंदन ने बताया कि उसकी बेटी शांति देवी की शादी अमर सिंह निवासी बमनुवा टहरौली के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से पुत्री को ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया है। इसकी शिकायत थाना टहरौली में कई बार की मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर आईजी के आदेश पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed