फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three vehicle thieves caught, fourteen vehicles recovered

तीन वाहन चोर पकड़े, चौदह गाड़ियां बरामद

Tue, 22 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 22 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three vehicle thieves caught, fourteen vehicles recovered
झांसी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शिव परिवार कालोनी के पास से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चौदह चोरी की गाड़ियां बरामद कीं। बदमाश चोरी के वाहनों को बहुत सस्ते में गांव-देहात के लोगों को बेच देते थे।
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शिव परिवार कालोनी अंजनी माता मंदिर के पास मोटर साइकिल चोरों का एक गैंग छिपा है, जो चोरी की गाड़ियां बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से चौदह चोरी की गाड़ियां बरामद कीं। आरोपियों के नाम गुरसरांय क्षेत्र के गांधीनगर निवासी गंगाराम अहिरवार पुत्र ग्यादीन अहिरवार, ग्राम सिंगार निवासी रमेश पुत्र विजय बहादुर व एट थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी मुलायम सिंह पुत्र मुन्ना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने सीपरी बाजार क्षेत्र से चार, मेडिकल क्षेत्र से चार, इलाइट से एक, उरई से दो व कानपुर से एक गाड़ी चोरी की थी। बदमाश पिछले तीन माह से यह काम कर रहे थे। डीआईजी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

सबने बांट रखा था काम
वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने अपने काम बांट रखे थे। गाड़ी को चिह्नित करने के बाद मुलायम उसके मालिक की निगरानी करता था और गंगाराम मास्टर चाबी लगाकर उसे चोरी कर लेता था। अगर गाड़ी का लॉक नहीं खुला तो उसमें समय बर्बाद नहीं करते थे।

तुरंत ही दूसरी गाड़ी को चुराने का प्लान बना लिया जाता था। गाड़ी को गांव-देहात क्षेत्र में बिकवाने का काम रमेश करता था। साठ से सत्तर हजार की गाड़ी को बदमाश पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। इसके बाद तीनों के हाथ डेढ़ से दो हजार रुपये ही आते थे। 

यह गाड़ियां र्हुइं बरामद
बरामद गाड़ियों में लाल रंग की हीरो होंडा सीडी डीलक्स नंबर यूपी 92 एल 0191, काले रंग ही हीरो होंडा पैशन नंबर यूपी 93 वाई 5049, सिल्वर रंग की हीरो होंडा सीडी डीलक्स नंबर यूपी 93 एम 0351, सिलेटी रंग की पैशन प्रो नंबर यूपी 93 वाई 2688, काले रंग ही हीरो होंडा एनएक्सजी नंबर यूपी 78 सीएस 4743, काले रंग की सीडी डीलक्स नंबर यूपी 93 एक्स 5478, काले रंग की हीरो होंडा सीडी डीलक्स नंबर यूपी 92 एन 8313, काले रंग की हीरो होंडा स्पलेंडर नंबर यूपी 93 एसी 7594, सफेद रंग की टीवीएस स्पोर्ट नंबर यूपी 93 एई 8595, सिलेटी रंग की हीरो होंडा स्पेलेंडर, सिलेटी रंग ही हीरो होंडा पैशन प्रो, काले रंग ही हीरो होंडा स्पेलेंडर व लाल रंग ही हीरो होंडा सीडी डीलक्स शामिल हैं।

चोरी की गाड़ी मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
एसएसपी ने कहा कि बड़ी संख्या में गांव-देहात व कस्बों के लोग गुमराह होकर सस्ते दामों में गाड़ियां खरीद लेते हैं। मगर उन्हें मालूम नहीं होता है कि यह गाड़ी चोरी की है। अगर किसी ने ऐसी गाड़ियां खरीद रखी हैं तो वह अपने क्षेत्र के थाने ले जाकर उनका सत्यापन करा लें।


अथवा आरटीओ कार्यालय से गाड़ी के कागजातों के बारे में पता कर ले। इसके लिए दस दिन का समय दिया है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2016 से ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अगर इसके बाद कोई चोरी की गाड़ी चलाते गया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed