फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three person ded in road accident

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Sat, 17 Nov 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
three person ded in road accident
road accident - फोटो : demo
अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। विगत 12 नवंबर को एट निवासी रवींद्र कुमार (30) चिरगांव स्थित शिया सुल्तानपुर अपनी ससुराल आए थे। उसी दिन वह सास किशोरी को मोटर साइकिल पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। वह दिन में करीब दो बजे चिरगांव के पास एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे, तभी सामने से दूसरे मोटर साइकिल सवार युवकों ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की रात रवींद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। रवींद्र की आठ साल पहले शादी हुई थी, उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार की शाम बड़ागांव के पारीछा पुलिस चौकी के पीछे निवासी कुंजबिहारी का पुत्र आकाश रायकवार (19) मुहल्ले के ही वीरा और पूरन के साथ गया था। तीनों बाइक से चिरगांव जा रहे थे। चिरगांव के पहले पुरी होटल के नजदीक वह तीनों अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। इसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, उसके दोनों साथी उसे मौके पर छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आकाश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह बृहस्पतिवार को ओरछा क्षेत्र के घटवा गांव निवासी छोटेलाल (65) मजदूरी करने जा रहे थे। ओरछा तिगैला के नजदीक नराई नाका के पास उनको डंपर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाद में उनकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed