फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   thief stolen

न भगवान को बख्शा न इंसान को

Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
thief stolen
stolen, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala.
झांसी। सोमवार की रात नरिया बाजार के पास स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर से चोरों ने भगवान के आर्टिफिशियल जेवर चोरी कर लिए तो वहीं दूसरी घटना में सरयू विहार कॉलोनी में एक रेलकर्मी के  घर में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे बदमाशों ने नकदी, जेवर व एलईडी चोरी कर ली। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरिया बाजार स्थित श्री गोपाल कृष्ण मंदिर के पुजारी अविनाश चौबे जब मंगलवार को सुबह मंदिर पहुंचे तो मूर्ति पर चढ़े गहने गायब मिले। यह देख पुजारी ने अन्य लोगों को इस घटना की जानकारी दी और पुलिस को भी सूचित किया। पुजारी ने बताया कि बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पहले बगल में बने गायत्री मंदिर में पहुंचे तथा वहां से बदमाश गोपाल कृष्ण मंदिर में आ गए। यहां मूर्ति पर चढ़े जेवरों को उतारा और चंपत हो गए।
विज्ञापन


पुजारी ने बताया कि एक मई को मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस दिन असली सोने-चांदी के जेवर मूर्ति पर पहनाए जाते हैं। इसके बाद उन्हें उतार लिया गया। संभवत: बदमाशों ने सोचा कि असली जेवर होंगे, इसलिए उन्होंने मंदिर पर धावा बोला। पुजारी के अनुसार मूर्ति पर घटना के समय आर्टिफिशियल जेवर थे। असली जेवर व मुकुट सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसएसपी का कहना है कि मंदिर के असली आभूषण व मुकुट आदि सब सुरक्षित हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की है।
इसी प्रकार सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सरयू विहार कॉलोनी में रहने वाले दिलीप राठौर पुत्र रामकुमार राठौर रेलवे वर्कशॉप में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर एक कमरे में सो गए। मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर को अस्त-व्यस्त देख घबरा गए। ड्राइंग रूम में रखी एलईडी, बेडरूम में रखी ड्रेसिंग से 25000 रुपये नकद व दराज में रखे सोने चांदी के जेवर गायब थे। साथ ही बच्चों के कमरे की खिड़की की ग्रिल टूटी पड़ी थी।


उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सीपरी बाजार पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो बाउंड्री के अंदर बच्चों की एयरगन पड़ी मिली। दिलीप राठौर ने बताया कि बदमाश संभवत: खिड़की के रास्ते घर में घुसे और पच्चीस हजार रुपये नकदी, लगभग 80 हजार के जेवर, एलईडी व अन्य सामान  चोरी करके ले गए। बदमाशों ने फ्रिज खोलकर पानी भी पिया। कमरे में खाली बोतलें पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed