फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The two women took away the bag and necklace punk

दो महिलाओं के बैग व मंगलसूत्र छीन ले गए बदमाश

Tue, 08 Sep 2015 01:11 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
बदमाश अलग- अलग ट्रेनों से दो महिलाओं के बैग व मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन ले गए। दो अन्य महिलाओं का सामान भी चोरी हो गया। पीड़ित यात्रियों ने झांसी जीआरपी में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

अंबाला कैंट के क्षेत्र डीआरएम कालोनी रेल विहार निवासी गायत्री अपने पिता प्रेमनारायण के साथ गाड़ी संख्या 22456 अप कालका सांई नगर एक्सप्रेस के एस टू कोच की बर्थ संख्या 7 पर अंबाला कैंट से झांसी के लिए यात्रा कर रही थी। एक ही बर्थ होने के कारण महिला बैठी हुई थी, जबकि उनके पिता बर्थ पर सो रहे थे। रात में ट्रेन जब निजामुद्दीन से तुगलकाबाद के लिए आगे बढ़ रही थी, तभी दरवाजे पर खड़े एक बदमाश ने महिला के पास रखे बैग पर झपट्टा मारा और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया, मगर तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। बैग में छह हजार रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, चाबियां आदि सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

इसी तरह भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के भाईपुरा निवासी हीरालाल पत्नी अलका के साथ गाड़ी संख्या 16032 अप अंडमान एक्सप्रेस के एस 6 कोच की बर्थ संख्या 66,67 पर यात्रा कर रहे थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन आगरा के पास धीमी गति से आगे बढ़ रही थी, तभी कोच के अंदर मौजूद एक बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीना और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इधर, रविवार की रात छिंदवाड़ा निवासी राजेश गुप्ता पत्नी स्वाति गुप्ता के साथ पाताल कोट एक्सप्रेस से छिंदवाड़ा से झांसी आए। झांसी स्टेशन से बस पकड़कर यात्री को छतरपुर के सीताराम कालोनी सिद्देश्वर मंदिर के पास स्थित अपनी ससुराल जाना था। रात अधिक होने के कारण दंपति अपने बच्चे के साथ प्लेटफार्म एक पर स्थित ला फास्टा के सामने सो गए। इसी बीच बदमाश महिला का पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान को टाप्स, एक सोने का पेंडल, पैंतीस सौ रुपये नकद, पासबुक आदि सामान रखा हुआ था।

उधर, कानपुर के उन्नाव क्षेत्र के मेथी टीकुर, माखी निवासी प्रभा शुक्ला गाड़ी संख्या 12108 अप लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एस 8 कोच की बर्थ संख्या 66 पर यात्रा कर रही थीं। उन्नाव व कानपुर के बीच बदमाश उनका पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में दो मंगलसूत्र, एटीएम, पहचान पत्र आदि सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed