फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The teenager's attempt to abduct soldiers, commotion

सिपाही ने किया किशोरी को अगवा करने का प्रयास, हंगामा

Thu, 10 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
The teenager's attempt to abduct soldiers, commotion
police constable in abuse girl - फोटो : demo pic
रानीपुर (झांसी)। एक सिपाही ने दुस्साहस की हद पार करते हुए बीच बाजार से एक किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। वह किशोरी को घसीट कर अपने कमरे में ले जा रहा था, तभी संयोग से वहां किशोरी का भाई  पहुंच गया। इस पर सिपाही किशोरी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस चौकी घेर कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।


 बुधवार शाम करीब 6.30 बजे कसबा निवासी एक व्यापारी की नाबालिग पुत्री पुलिस चौकी के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने गई थी। अचानक बिजली चली गई, जिससे अंधेरा हो गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चौकी के पास मौजूद एक पुलिस कांस्टेबल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी तथा उसे घसीट कर चौकी के पास ही स्थित अपने सरकारी कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान किशोरी का चचेरा भाई मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


उसे देखकर आरोपी सिपाही भाग खड़ा हुआ। उधर, पुत्री के काफी देर तक दुकान से न लौटने पर उसके माता-पिता भी तलाशते हुए मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत कसबा के लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों व अन्य नागरिकों ने पुलिस चौकी को घेर कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। देर रात तक प्रदर्शनकारी मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल मऊरानीपुर ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बृहस्पतिवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह बाजार बंद करके धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed