फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The murdered of young man, bodies hanged

युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Sun, 13 Sep 2015 11:54 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में बेरहमी से पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक का शव रविवार सुबह रक्सा के खांप मोहल्ला में पेड़ से लटकता मिला। इससे आक्रोशित लोगों ने पिटाई करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए दो घंटे तक शव नहीं उतारने दिया। एसपी सिटी द्वारा दारोगा पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

रक्सा के मोहल्ला अथाई निवासी जसवंत सिंह (38) पुत्र वीर सिंह पेट्रोल व डीजल का पेटी डीलर था। सात सितंबर को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते उसके साथ मारपीट की थी। इसको लेकर मोहल्ले में नौ सितंबर को पंचायत बुलाई गई, जिसमें तीन लोगों ने जसवंत सिंह की सरेआम बेरहमी से पिटाई की थी। घायल जसवंत सिंह ने थाने पर पंचायत में पिटाई करने की रिपोर्ट फूल सिंह पुत्र मनीराम, महेश पुत्र हीरालाल व जीतू के खिलाफ दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार 10 सितंबर को जसवंत की एक आरोपी से कहासुनी हुई। शनिवार की शाम को जसवंत घर से काम करने निकला, मगर लौटा नहीं। रात 11 बजे तक परिजनों ने उसे तलाशा, मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे परिजनों को सूचना मिली कि जसवंत का शव खांप मोहल्ला में मडीला सरकार मंदिर के पास पेड़ से फंदे पर लटका है।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे। जसवंत के जूते व जेब का सामान बिखरा पड़ा देख लोगों में रोष फैल गया। उनका आरोप था कि हत्या करने के बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी व सीओ सदर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने शव को फंदे से उतारने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो उठे। आरोप था कि पूर्व में हुई मारपीट के मामले में यदि दारोगा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते तो हत्या नहीं होती। जब तक दारोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव नहीं उतरने दिया जाएगा। जैसे-जैसे देर होने लगी वैसे-वैसे वारदात स्थल पर भीड़ जुटने लगी। मौके की नजाकत देख एसपी सिटी राजेश कुमार ने दारोगा पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई कप्तान सिंह ने फूल सिंह पुत्र मनीराम, महेश व रघुवीर पुत्रगण हीरालाल, कोमल सिंह पुत्र पंचम सिंह व जितेंद्र पुत्र कोमल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि पिछले दिनों हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने की रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है।


दारोगा पर लगे आरोप की जांच करेंगे सीओ सदर
एसएसपी किरण एस ने बताया कि सीओ को घटना की जानकारी करके खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। एक दारोगा की लापरवाही के मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद दारोगा पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed