फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher beaten up for not providing full protection money market

रंगदारी न देने पर शिक्षक को भरे बाजार पीटा

Sat, 29 Aug 2015 11:36 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बेची गई जमीन के धन से दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने एक शिक्षक को शुक्रवार रात असलाह के बल पर भरे बाजार में पीट दिया। किसी तरह बचकर पीड़ित कोतवाली आया, तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए हमलावरों को पकड़कर लाने की बात कह दी। मध्यरात्रि तक हमलावर थाने के बाहर असलाह लेकर खड़े रहे, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज के शिक्षक भसीन खान पुत्र महमूद खान निवासी मोहल्ला चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी जमीन 10 लाख रुपये में बेची थी। दो दिन पूर्व बुधवार की रात एक व्यक्ति उनके पास आया और बोला कि जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर ने दो लाख रुपये मंगाए हैं। जब उसने रुपये देने से इनकार कर दिया तो वह धमकाकर चला गया। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार के लिए खाने-पीने का सामान लेने खंडेराव गेट के पास स्थित व्यायामशाला की ओर जा रहे थे। तभी जेल से रुपये मांगने वाले इनामी बदमाश के तीन साथियों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बचकर भागने पर बदमाशों ने त्योहार के चलते भीड़ भरे बाजार में उन पर असलाह तान दिए। लेकिन किसी तरह वह भागकर कोतवाली पहुंचे।  थाने पर मौजूद दरोगा को मामले की जानकारी देते हुए हमलावरों के खड़े होने के स्थान के बारे में बताया। आरोप लगाया गया कि इस पर दरोगा ने कार्रवाई करने की बजाए उनसे हमलावरों को पकड़कर लाने को कहा।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि देर रात जब वह परिचितों के साथ थाने से घर जाने के लिए निकले तो  आरोपी पास में ही असलाह लेकर खड़े मिले। इस पर उन्होंने दौड़कर फिर दरोगा से हमलावरों के बाहर खड़े होने की बात कही, मगर उन्होंने अनसुना कर दिया। भसीन खान ने बताया कि रात तीन बजे तक हमलावर उसके थाने से बाहर आने के इंतजार में खड़े रहे, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस अधिकारियों को भी फोन लगाया मगर फोन नहीं उठा। शनिवार को पीड़ित ने फिर थाने आकर पूरे मामले की जानकारी देकर आईजी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed