{"_id":"57a0e9f24f1c1b512f2b8dbc","slug":"stunt-done-to-prevent-the-attack-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंट से रोकने पर किया हमला, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टंट से रोकने पर किया हमला, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्टंट से रोकने पर मंगलवार रात एक पक्ष के कुछ लोगों ने युवकों पर हमला कर दिया। उन्हें डंडे और हाकी से बुरी तरह से पीटा, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे छनियापुरा सुभाष गंज में बच्चे साइकिल चला रहे थे, तभी तलैया मोहल्ला के दो युवक वहां आकर बाइक से स्टंट करने लगे। वहां मौजूद अंकित राय, अनिल राय, लकी राय आदि ने स्टंट करने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अनिल राय के चांटा मार दिया। विरोध करने पर बाइक सवार युवक सबक सिखाने की धमकी देकर चले गए। करीब आधा घंटे के बाद बाइक सवार 24-25 लोगों के साथ आ धमके। उन्होंने आते ही लाठी-हांकियों से मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावर ललिता राय का मंगलसूत्र व अनिल राय की सोने की जंजीर छीनकर ले गए। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक हमलावर भाग निकले। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। देर रात पीड़ित पक्ष थाने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए मौजूद था।