फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sasur and bahu killed in collision of dumper

डंपर की टक्कर से ससुर और बहू की मौत

Sun, 13 Sep 2015 11:46 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीपरी बाजार थानांतर्गत परवई मोड़ पर डंपर की टक्कर से मोपेड सवार ससुर व पुत्रवधू की मौत हो गई, जबकि करीब चार वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मोपेड के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

कोतवाली थानांतर्गत दतिया गेट बाहर निवासी बालकिशन परिहार (65) पुत्र बैजनाथ शनिवार को टीवीएस चैंप्स मोपेड से भागोर दतिया जा रहे थे। उनके साथ पुत्र राजकुमार उर्फ टिंकल की पत्नी राजकुमारी (24) और चार वर्षीय नाती राज भी था। ग्वालियर रोड पर ग्रासलैंड के पास परवई मोड़ पर अभी वह पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति में आए डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए। बालकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उछलकर दूर गिरने से राजकुमारी व नाती राज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को दुर्घटना की जानकारी देकर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर कोशिशों के बावजूद राजकुमारी को नहीं बचा सके। वहीं, नाती राज की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed