फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rs 50 cricket match The two sides in the bloody conflict

क्रिकेट मैच के 50 रुपये को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Mon, 23 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 50 cricket match The two sides in the bloody conflict
fight, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। क्रिकेट मैच में जीते 50 रुपये को लेकर दो दिन पहले युवकों को दो गुटों के बीच हुआ विवाद रविवार की देर सायं खूनी हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दो युवक लहूलुहान हो गए। एक घायल को हालत नाजुक होने की वजह से परिजन ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत दीक्षित ने बताया कि दो दिन पहले पंचवटी क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों के बीच में क्रिकेट मैच हुआ था, जिसकी प्राइज मनी 50 रुपये रखी गई थी। मुकाबले में हार जीत होने के बाद प्राइज मनी को लेकर दोनों टीमों के बीच मारपीट हो गई जिसे कुछ लोगों ने शांत करा दिया। बावजूद इसके दोनों गुटों के बीच अंदर की अंदर आग सुलग रही थी।
विज्ञापन


इमामबाड़ा उन्नाव गेट के बाद रविवार की देर सायं करीब छह बजे दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर विवाद हो गया। जिसमें सोनू सेन पुत्र राजेंद्र सेन और पवन कुमार यादव पुत्र रूप सिंह यादव लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों न सोनू सेन को मेडिकल कालेज रैफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक देख परिजन रात को ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की देर रात दोतरफा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विशाल सेन पुत्र राजेंद्र सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका छोटा भाई सोनू सेन साय करीब साढ़े पांच बजे इमामबाड़ा उन्नाव गेट से दूध लेकर घर जा रहा था। रास्ते में अंशुल यादव, सौरभ यादव, पवन यादव, शिवा यादव व दो अन्य ने रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।


वहीं, पवन कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साय करीब पांच बजे मेरे छोटा भाई शिवा का मैच खेलने के विवाद विवाद हुआ था। जब उसने मौके पर जाकर बीचबचाव किया तो बबलू, विशाल, राकेश व चार-पांच अज्ञात लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed