{"_id":"a77dbf837ac8ecfab6aea6f0230f6266","slug":"robber-marked-but-no-arrests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा चिह्नित, फिर भी गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा चिह्नित, फिर भी गिरफ्तारी नहीं
झांसी/ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के दीक्षित बाग में डेढ़ माह पूर्व सोने के जेवर व नकदी से भरा थैला लूट कर ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर सर्राफा कारोबारियों ने सवालिया निशान लगाया है।
उन्होंने एसएसपी से मिलकर कहा कि लुटेरों को चिह्नित किए जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को सर्राफा कारोबारी विनीत अग्रवाल ने अपनी दुकान पर काम करने वाले रवि व जितेंद्र को ललितपुर जेवरों की सप्लाई करने और उधारी की वसूली करने कार से भेजा था। उस दिन दोनों ने करीब पांच लाख रुपये की वसूली की।
रात करीब 10 बजे लौटने के बाद ड्राइवर ने कार गैराज में खड़ी कर दी, जहां से दोनों बाइक द्वारा कारोबारी के घर के लिए निकले। रास्ते में तीन बदमाशों ने बाइक रुकवाकर तमंचे के बल पर जेवर व नकदी से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
कारोबारी विवेक अग्रवाल व अतुल किलपन ने एसएसपी को बताया कि कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल में पता लगा लिया है कि लूट में शामिल एक बदमाश वारदात के बाद जमानत रद्द कराकर जेल चला गया।
इतनी पुख्ता जानकारी हासिल होने के बाद भी पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ नहीं की है। यही नहीं, उसके साथियों का भी पता नहीं लगाया जा रहा है। एसएसपी सभा राज ने उन्हें जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।