{"_id":"570aa76c4f1c1b5f70c81125","slug":"retired-bodies-found-in-wells-forest-ranger-turns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला शव रिटायर्ड फोरेस्ट रेंजर का निकला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मिला शव रिटायर्ड फोरेस्ट रेंजर का निकला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
well, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बरुआसागर के स्टेशन रोड स्थित कुआं में आठ अप्रैल को मिले शव की रविवार को शिनाख्त हो गई। शव सेवानिवृत्त फोरेस्ट रेंजर रतिराम निवासी जतारा टीकमगढ़ का निकला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। वहीं, हकीकत जानने में जुटी पुलिस ने मृतक का बैग एक घर से बरामद कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि रतिराम (76) पुत्र ग्यासी लाल निवासी गांव टोरिया थाना पलेरा टीकमगढ़ हाल निवासी गांव चंदेरा तिगैला थाना जतारा टीकमगढ़ एक अप्रैल को नीरज वंशकार के तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए बरुआसागर गए थे। रात 10 बजे के बाद कार्यक्रम से वह अचानक गायब हो गए। दूसरे दिन जब वह लौटकर घर नहीं आए तो परिजनों ने समझा कि कहीं घूमने चले गए होंगे। तीसरे दिन भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू कर दी, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों को शनिवार की शाम पता चला कि बरुआसागर के कुआं में वृद्ध का शव मिला है।
इस पर वह थाने पहुंचे और जानकारी ली। रविवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस आए तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने थाना पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मृतक का बैग गायब होने की भी जानकारी दी। इस पर थाना पुलिस ने नीरज वंशकार के घर पर छापा मारकर बैग बरामद कर लिया।
विज्ञापन
आईपीएस चारू निगम ने बताया कि परिजनों की तहरीर उनको मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।