फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Religion revenge , left home again The second marriage was also

धर्म बदला, घर छोड़ा फिर भी दूसरा निकाह कर लिया

Wed, 03 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Religion revenge , left home again The second marriage was also
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जिसका प्यार पाने के लिए परिवार से नाता तोड़ा, धर्म बदला, उसने ही दूसरा निकाह करके घर से निकाल दिया है। दोराहे पर खड़ी पीड़िता की समझ नहीं आ रहा कि अब वह कहां जाए। उसे न परिवार वाले स्वीकार कर रहे और न प्रेमी रखने को तैयार है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसे चिरगांव के मातन मुहल्ला निवासी एक युवक से प्यार हो गया। कुछ समय के बाद दोनों ने साथ-साथ जीने मारने की कसमें खा लीं। जब परिजनों को उनके प्यार का पता चला तो वह युवक का दूसरे धर्म का होने की वजह से विरोध करने लगे। मगर उसने परिवार से बगावत करके धर्म परिवर्तन कर लिया और 27 जून 2012 को निकाह कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह निकाह करके प्रेमी के घर गई, जहां उसे परेशान किया जाने लगा। आएदिन मारपीट करके प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


परिवार से बगावत करके धर्म परिवर्तन किया था इसलिए प्रताड़ना व उत्पीड़न सहती रही। बावजूद इसके 29 जुलाई को प्रेमी ने दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने दूसरा निकाह करने का विरोध किया तो उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उसने बताया कि अब उसे परिवार वाले भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उसकी समझ नहीं आ रहा है कि अब वह कहां जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed