{"_id":"59af01044f1c1b6f078b46ce","slug":"railway-employs-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आया कर्मचारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी की चपेट में आया कर्मचारी, मौत
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
railway jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की दोपहर रेलवे वैगन कारखाने में कर्मचारी माताप्रसाद की शंटिंग मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से अन्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त रहा।
प्रेमनगर क्षेत्र के राजीव नगर निवासी माताप्रसाद (52) वैगन कारखाने में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की दोपहर वे अन्य कर्मचारियों के साथ वेल्डिंग शॉप में काम कर रहे थे। नजदीक ही पिट लाइन नंबर आठ पर शंटिग इंजन से कुछ वैगनों को इधर से उधर किया जा रहा था, तभी वे एक वैगन की चपेट में आ गए। यह देख अन्य कर्मचारियों ने शोर मचाया तो ड्राइवर जितेंद्र सिंह राजपूत ने मालगाड़ी को रोक दिया। मगर, तब तक माताप्रसाद की मौत हो चुकी थी। सूचना पर आरपीएफ और प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कारखाने के अधिकारी और यूनियन नेता भी मौके पर आ गए। इससे वहां पर भीड़ लग गई। घटनास्थल का निरीक्षण के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।