{"_id":"76734deeaa03387d60c30022a2a12425","slug":"prostitution-racket-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस्म फरोशी के धंधे का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस्म फरोशी के धंधे का भंडाफोड़
ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत राजपूत कालोनी स्थित एक मकान में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे का मंगलवार को पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने संचालिका व एक काल गर्ल को दबोच लिया, जबकि संचालक पति फरार है। पुलिस ने इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार की दोपहर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज मोहित यादव को सूचना मिली कि शिवाजी नगर की राजपूत कालोनी के एक मकान में एक युवती को बंधक बना कर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने बताए गए मकान में छापा मारा। मकान के अंदर एक युवती मिली, जिसने स्वयं को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने की सूचना दी।
इस पर पुलिस वहां मौजूद गृहस्वामिनी व युवती को लेकर चौकी आ गई। पुलिस चौकी में युवती ने बताया कि वह ग्वालियर के पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली है। उसका मेडिकल कॉलेज में दिमाग का इलाज चल रहा है। चार दिन पूर्व दवा लेने के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज आई थी।
विज्ञापन
जब वह स्टेशन जा रही थी, तभी कार सवार एक युवक उसके पास आया और झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। कार से घुमाने के बाद वह अपने घर ले गया, जहां उसे बंधक बना लिया गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।
युवती की यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी, क्योंकि युवक की पत्नी घर में मौजूद थी।
पुलिस ने युवती से कड़ाई से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। युवती ने बताया कि जिस्म फरोशी का धंधा करने के लिए उसे ग्वालियर से बुलाया गया था। वह स्वेच्छा से यहां आई थी।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के अनुसार युवती ने पूछताछ में बताया है कि उसे दो-तीन दिन के लिए ग्वालियर से बुलाया गया था। पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में महिला के पति के अलावा और कौन-कौन लिप्त हैं। जिस मकान में छापा मारा गया है, वहां कब से यह काम चल रहा था।