फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka murder accused arrested

प्रियंका हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी हो

Thu, 06 Aug 2015 12:54 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Priyanka murder accused arrested
सिविल लाइंस निवासी प्रियंका बुधौलिया हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को गुलाबी गैंग की महिलाओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। गुलाबी गैंग ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।
सिविल लाइन स्थित फ्लावर कंपाउंड निवासी प्रखर बुधौलिया ने संपत्ति हड़पने व मां प्रियंका की हत्या करने के मामले में बड़ा बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर संजय वर्मा, उनकी पत्नी व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एक हत्यारोपी संजय वर्मा जेल में है।  अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को गुलाबी गैंग  की महिलाओं ने अंजू शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से प्रियंका बुधौलिया के दोनों नाबालिग पुत्रों को जान का खतरा बना हुआ है। उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं। जब तक बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर केशकली, अरुण पटेल, माया, माया वर्मा, गुड्डी, आरती, चिरौंजी, सियारानी, नीलम, आशा, रामराजा, गायत्री, गोमती, लक्ष्मी, कृष्णारानी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed