फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prime ministerial candidate kidnapped husband

प्रधान पद प्रत्याशी के पति का अपहरण

Fri, 27 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Prime ministerial candidate kidnapped husband
झांसी। बबीना के गांव कोठी चमरऊआ से प्रधान पद की प्रत्याशी महिला के पति का अपहरण होने से सनसनी फैल गई है। बृहस्पतिवार की सुबह अपह्रत की बाइक गांव सफा के पास लावारिस मिली है। अपहृत की तलाश में कई पुलिस टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन


गांव कोठी चमरऊआ निवासी सबसुख लोधी (33) पुत्र बृजलाल रेलवे में कार्यरत हैं। उनकी वर्तमान में तैनाती जाखलौन के पास जीरोन रेलवे स्टेशन पर है। बुधवार को उनकी पत्नी कांति राजपूत ने प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया था। उनके बच्चे प्रेमनगर के नगरा में रहते हैं, जिसके चलते बुधवार की रात वह बाइक से प्रेमनगर स्थित घर के लिए चले, मगर सुबह तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


चिंतित परिजनों ने उनको फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस पर पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उनकी बाइक बबीना के गांव सफा स्थित प्रतीक्षालय के पास खड़ी मिली, जिसमें चाबी भी लगी हुई थी। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर बबीना थाना पुलिस ने भाई सुरजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं, अपहृत की तलाश में स्वाट टीम के अलावा कई टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष का कहना है कि अपहृत सबसुख लोधी की किसी से भी रंजिश नहीं थी। उनकी पत्नी ने पर्चा दाखिल करने के कुछ समय बाद ही अपनी बिरादरी के एक प्रत्याशी को समर्थन दे दिया, जिससे चुनावी मतभेद भी वजह नहीं है। उस पर कर्ज की बात सामने आई है, जिसके चलते उसने कुछ समय पूर्व करीब पांच लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। एएसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि अलग-अलग बिंदुओं को आधार बना कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed