{"_id":"5060ca11b652e3baa0c8323d3500d88e","slug":"police-evacuated-the-bullion-robbery-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ लूट कांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ लूट कांड में पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत दीक्षित बाग में सर्राफ से जेवरात व नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस हवा में हाथ पांव मार रही है। सर्राफ की दुकान पर काम करने वाले दो युवकों व कार ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है, लेकिन उनसे अब तक कोई ‘क्लू’ पुलिस को नहीं मिल सका है। इस वारदात से सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश है।
मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी की वजह से दीक्षित बाग निवासी सर्राफ विवेक अग्रवाल पुत्र रमेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी दुकान पर काम करने वाले जितेंद्र कुशवाहा निवासी उन्नाव गेट बाहर व रवि प्रजापति निवासी पुरानी नझाई को लाखों रुपये के जेवरात लेकर ललितपुर बाजार करने कार संख्या डीएल10सी- 0374 से भेजा था।
भांडेरी गेट अंदर निवासी अजय कार चलाकर गया था। रात को तीनों ललितपुर से आए और कार को गैराज में खड़ा कर दिया। जितेंद्र और रवि बचे हुए जेवर व वसूली के लाखों रुपये लेकर बाइक से विवेक के घर आने लगे। उनके पीछे ड्राइवर पैदल आ रहा था। घर के पास गली में दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर मारपीट कर जितेंद्र व रवि से जेवरात व लाखों रुपये से भरा बैग लूट लिया था। इसके बाद दोनों बदमाश भाग गए थे।
विज्ञापन
सूचना पर बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करके चेकिंग की गई, मगर सफलता नहीं मिली थी। एसएसपी ने लुटेरे बदमाशों की तलाश में चार टीमों को लगाया है। 24 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।