फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police evacuated

पुलिस के हाथ अभी खाली

Sun, 19 Jun 2016 01:06 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 19 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police evacuated
पुलिस के हाथ अभी खाली - फोटो : Amar Ujala
झांसी। कोतवाली के नरसिंह राव टौरिया में शुक्रवार की रात महिला से हुई चेन लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। सूचीबद्ध चेन लुटेरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। उन तीन लुटेरों पर भी पुलिस की निगाह है, जो मध्यप्रदेश से यहां आकर लूटपाट करके भाग जाते हैं।
विज्ञापन

नरसिंह राव टौरिया में मायके आईं राखी पाठक पत्नी सत्येंद्र पाठक अपनी बहन के घर से लौट रही थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे पीछे से आई बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को तलाशा, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वारदात की गंभीरता को देख एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को बदमाशों को गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिसके चलते पुलिस की कई टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अपने क्षेत्र के सूचीबद्ध चेन लुटेरों को खंगाला, तो पता चला कि लगभग सभी जेल में बंद हैं। कोतवाली क्षेत्र में एक थाना क्षेत्र का बदमाश चेन लूटने की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है, जो वर्तमान में जेल से बाहर भी है। इससे पुलिस को आशंका है कि संभवत: उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। उसकी तलाश के लिए भी पुलिस की टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा का कहना है कि चेन लूटने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। वारदात स्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों को टावर से डंप कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वारदात करने वाले बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। दावा है कि पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजमस्ती व महंगे गिफ्ट के लिए करते हैं वारदात
चेन लूट करने वालों का कोई गिरोह नहीं हैं। इन वारदातों को ज्यादातर बिगड़ैल अंजाम देते हैं। इसका खुलासा पिछले दिनों तब हुआ जब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 13 चेन लुटेरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। कुछ पकड़े बदमाशों ने खुलासा किया था कि वह चेन लूट की वारदात सिर्फ मौजमस्ती अथवा अपनी गर्ल फ्रेंड्स को महंगे गिफ्ट देने के लिए करते हैं। वहीं, अधिकांश का कहना था कि वह जेल से बाहर आने के बाद तमाम तरह के होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि जेल में बंद शातिर अपराधी अपने गुर्गों से चेन व लूट की वारदातों को अंजाम दिलवाते हैं ताकि जेल से निकलने के लिए होने वाले खर्च का भुगतान किया जा सके।


सूचीबद्ध 16 चेन लुटेरों में से 13 को अप्रैल में गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है। बचे हुए तीनों बदमाशों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, क्योंकि वह मध्यप्रदेश से झांसी में आकर वारदात करते हैं। इसके बाद वह मिनटों में मध्यप्रदेश पहुंच जाते हैं। नरसिंह राव टोरिया पर हुई चेन लूट की वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। रविवार को मैं खुद घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करुंगा।
- मनोज तिवारी, एसएसपी झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed